Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chaurang Lake to gain recognition; its landscape set to transform

Pratapgarh News: चौरंग झील को मिलेगी पहचान, बदलेगी तस्वीर

Thu, 19 Nov 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chaurang Lake to gain recognition; its landscape set to transform
कालाकांकर रेंज ​​स्थित चौरंग झील
जिले में झीलों की तस्वीर बदलने वाली है। उत्तर प्रदेश वेटलैंड अथॉरिटी ने 101 झीलों में चौरंग को भी शामिल किया है। जल्द ही टीम सर्वे कर इसे विकसित करने की रूपरेखा तैयार करेगी। इसके अलावा तीन और झीलों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में 124.3 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। इन वन क्षेत्रों में हिरण, सियार, जंगली बिल्ली, अजगर आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा तेंदुए की भी दस्तक होती रहती है।
विज्ञापन

जनपद में सात झीलें भी हैं। इसमें कालाकांकर रेंज में चौरंग झील 50 हेक्टेयर में फैली हुई है। यहां का पानी स्वच्छ है। पक्षियों का भी कलरव देखा गया है। मिट्टी भी उपयोगी है। सर्दी के मौसम में यहां विदेशी पक्षियों का भी ठौर देखा जाता है। अब जल्द ही इस झील को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ झीलों में इसे शामिल करने के लिए जून माह में प्रस्ताव भेजा था। उत्तर प्रदेश वेटलैंड अथॉरिटी ने प्रथम चरण में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ 101 झीलों में चौरंग को शामिल किया है। अब जल्द ही इसकी तस्वीर बदली नजर आएगी।
झील के घाटों को पक्का बनाने के साथ ही वॉकिंग पाथ बनाया जाएगा। बर्ड जोन की भी तैयारी है। इसके अलावा बर्ड वॉच टॉवर भी तैयार किया जाएगा। सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी भ्रमण करने आ सकेंगे।

तीन और झीलों की सूची
कालाकांकर के बकोल, पट्टी के दाउदपुर और सदर के खुइलन झील की भी सूची वन विभाग ने वेटलैंड अथॉरिटी को भेजी है। इन झीलों के आसपास की भौगोलिक संरचना भी दर्शनीय है। ऐसे में अब उम्मीद जगी है कि इन झीलों की तस्वीर भी बदलेगी।

-चौरंग झीलों की पहचान दिलाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही इसका प्रस्ताव भेजा गया है।-आशुतोष गुप्ता, डीएफओ

एक नजर झीलों पर
कुंडा : सहाबपुर व बेंती झील
रानीगंज : दमदम
पट्टी : दाउदपुर
कालाकांकर : बकोल, चौरंग
सदर : नेवाड़ी, खुइलन
सदर : नेवाड़ी, खुइलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed