फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   chaos spread again in the hospital as soon as the ministers left

प्रतापगढ़ : जिसकी आशंका थी वही हुआ, मंत्रियों के जाते ही अस्पताल में फिर फैल गई अव्यवस्था

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

अस्पताल में अव्यवस्था देखकर मंत्रियों ने प्राचार्य और सीएमएस से नाराजगी जताई थी। अस्पताल परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था। मंत्रियों के जाते ही सबकुछ पुराने ढर्रे पर लौट आया। बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को चादर नहीं दी गई।

विज्ञापन
chaos spread again in the hospital as soon as the ministers left
Pratapgarh News : अस्पताल में अव्यवस्था। मरीजों को नहीं मिली चादर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के निरीक्षण के अगले दिन ही राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में हालात जस के तस हो गए। चारों तरफ अव्यवस्था ही नजर आई। कई मरीजों को बिना चादर के बेड पर भर्ती किया गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ओपीडी के सामने पानी भरा रहा। प्रयागराज मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, गिरीशचंद्र यादव और मनोहरलाल मुन्नू कोरी ने बुधवार शाम प्रताप बहादुर अस्पताल का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन



अस्पताल में अव्यवस्था देखकर मंत्रियों ने प्राचार्य और सीएमएस से नाराजगी जताई थी। अस्पताल परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था। मंत्रियों के जाते ही सबकुछ पुराने ढर्रे पर लौट आया। बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को चादर नहीं दी गई। वार्डों में साफ-सफाई भी ठीक ढंग से नहीं की गई थी। 
विज्ञापन



अस्पताल परिसर में ओपीडी के सामने जलजमाव होने के कारण मरीजों के साथ ही तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद बारिश होने पर वार्डों में भी पानी घुस गया। जबकि प्रभारी मंत्री ने प्राचार्य को आदेश दिया था कि तत्काल जलनिकासी और वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। मंत्री के जाते ही प्राचार्य और सीएमएस सब भुल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मरीज मंत्रियों के आने पर साफ-सफाई हुई। चादर बदली गई। उनके जाते ही सबकुछ पहले की तरह हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed