फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chandrayaan 3: Scientist Pratapgarh Ravi said with joy, our India is also on the moon

Chandrayaan 3 : चंद्रयान मिशन की सफलता में प्रतापगढ़ के रवि भी बने हिस्सा, बोले- यह जीवन की सबसे बड़ी कामयाबी

Wed, 23 Aug 2023 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 07:40 PM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में मिशन चंद्रयान-3 का हिस्सा बने इसरो में साइंटिफिक टेक्निकल अफसर ग्रुप सी रवि केसरवानी ने कहा,यह जीवन की सबसे बड़ी कामयाबी है, हमें अपनी मंजिल मिल गई। चंद्रयान -2 के फेल होने के बाद चंद्रयान -3 की टीम में इसरो में साइंटिफिक टेक्निकल ऑफीसर ग्रुप सी में शामिल रवि केसरवानी के खुशी का ठिकाना नहीं था।

विज्ञापन
Chandrayaan 3: Scientist Pratapgarh Ravi said with joy, our India is also on the moon
चंद्रयान तीन की सफलता पर खुशी का इजहार करते इसरो वैज्ञानिक रवि केसरवानी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक साफ्ट लैंडिंग में कुंडा के वैज्ञानिक रवि केसरवानी का भी नाम जुड़ गया। शाम 6.04 बजे चंद्रमा में स्थापित होने के बाद इसरो के वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे। चंद्रमा से तीस किमी की दूरी पर स्थित लैंडर के 5.47 बजे आगे बढने, फिर स्थापित होने का दृश्य लोग टकटकी लगाकर देखते रहे। चंद्रयान -3 का हिस्सा बने कुंडा के अत्ता नगर निवासी रवि केसरवानी के परिजनों ने भी पड़ोसियों का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन

वहीं अमर उजाला से बातचीत में मिशन चंद्रयान-3 का हिस्सा बने इसरो में साइंटिफिक टेक्निकल अफसर ग्रुप सी रवि केसरवानी ने कहा,यह जीवन की सबसे बड़ी कामयाबी है, हमें अपनी मंजिल मिल गई। चंद्रयान -2 के फेल होने के बाद चंद्रयान -3 की टीम में इसरो में साइंटिफिक टेक्निकल ऑफीसर ग्रुप सी में शामिल रवि केसरवानी के खुशी का ठिकाना नहीं था।

विज्ञापन

बुधवार को इसरो में रहते हुए पूरे घटनाक्रम को देखने वाले रवि ने बताया कि चंद्रयान -3 की सफलता से इसरो के वैज्ञानिकों के खुशी का ठिकाना नहीं है। लैंडिंग ने यह साबित कर दिया है कि वैज्ञानिकों ने जिस नई तकनीक से चंद्रयान -3 के लैंडर की तैयारी की थी, वह पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि चंद्रमा पर लैंडर स्थापित होने का जो दृश्य ऑनलाइन प्रसारित किया गया, उसमे घटनाक्रम और प्रसारण में तीन- चार मिनट का अंतर रहा।

चंद्रमा से तीस किमी की दूरी पर स्थित अर्बिट 5.47 बजे चंद्रमा पर राउंड लगाना प्रारंभ कर दिया। लैंडर के ऊपर लगा कैमरा पल-पल के नजारों को कैद करता रहा। लैंडर को तीस किमी की दूरी तय करने में 17 मिनट लगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण था। चंद्रयान-3 के लैंडिंग को रवि केसरवानी के परिवार और आसपास के लोग देखने के लिए बेहद उत्साहित रहे। रवि के पिता ओम प्रकाश समेत अन्य लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed