फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chandrasekhar was the voice of farmers and downandouts

किसानों और मजलूमों की आवाज थे चंद्रशेखर

Sat, 18 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 18 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar was the voice of farmers and downandouts
प्रतापगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्म दिन धूमधाम से सजपा कार्यालय करनपुर में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर को किसानों और मजलूमों की आवाज बताया। कहा वे इनसे जुड़े मुद्दों को बड़ी बेबाकी से उठाते थे। प्रतापगढ़ से उनका लगाव था। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कहला और रूरे में जनसभाएं की थीं। महासचिव जयप्रकाश मिश्र ने चंद्रशेखर को भारत रत्न प्रदान करने की मांग केंद्र सरकार से की है। इसके पूर्व चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्षता जद (यू) के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने की।
विज्ञापन


इस मौके पर अधिवक्ता इंद्रकार मिश्र, महासचिव कमलेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सुदीप सिंह, सुभाष, शशि भूषण, राम आसरे आदि रहे। संचालन रामेंद्र सिंह ने किया। उधर, सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष भइयराम पटेल ने कहा चंद्रशेखर समाजवाद एवं लोकतंत्र के प्रहरी थे। महासचिव इरशाद सिद्दीकी ने समाजवाद की स्थापना के लिए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर वासिक अली, प्यारे लाल खैरा, रामदेव, लल्लू, आदि रहे। समाजवादी युवजन सभा की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा चंद्रशेखर का देश के लिए किया गया योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। अध्यक्षता शकील अहमद ने की। बैठक में विवेक सिंह, अलीम खान, अतीक, सुलभ, महमूद, कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed