{"_id":"641b67de1b5d6e28b8041f84","slug":"chaat-seller-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-pratapgarh-news-c-3-1-84939-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वाहन की चपेट में आने से चाट विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वाहन की चपेट में आने से चाट विक्रेता की मौत
Thu, 23 Mar 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चाट विक्रेता की मौत हो गई। गश्त पर निकली पुलिस उसे अस्पताल ले आई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा लालगंज के पूरे तिलकराम के समीप तिनमोहडिय़ा पर चाट का ठेला लगाता था। मंगलवार की देर रात वह दुकान बंद कर ठेला लेकर वापस घर जा रहा था।
इस बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। रात में गश्त पर निकली लालगंज पुलिस उसे ट्रामा सेंटर ले आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अज्ञात वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
सत्रह मार्च को लालगंज के कटरा दुग्धा पुरवारा निवासी शिव प्रसाद पटेल की हादसे में हुई मौत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती के अपहरण में आरोपी पर केस दर्ज
कोतवाली के सराय जानमती रघुमूरतपुर निवासी सरफराज ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। उसका कहना है कि दस मार्च को शौच के लिए गई उसकी बेटी का अपहरण रायपुर भगदरा के अंकित सरोज ने कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।