फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chaat artisan slaps groom's cousin, organically

चाट कारीगर ने दूल्हे के चचेरे भाई को मारा थप्पड़, बवाल

Wed, 09 Dec 2020 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chaat artisan slaps groom's cousin, organically
Chaat artisan slaps groom's cousin, organically
रखहा। पट्टी कोतवाली के मुजाही बाजार में बरातियों को जलपान के लिए लगे स्टाल पर चाट कारीगर ने किसी बात पर दूल्हे के चचेेरे भाई को चाटा जड़ दिया। जिसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम में विघभन पड़ गया। देखते ही देखते बवाल होने लगा। जिससे भगदड़ मच गई। लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। तब जाकर विवाद शांत हुआ। मारपीट में दो लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज पूरे पांडेय निवासी सुनील कुमार साहू पुत्र रामनाथ साहू की शादी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मुजाही बाजार के पास बींद गांव के हीरा लाल साहू की पुत्री रिंकी के साथ तय हुई थी। 8 दिसंबर को बारात दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा के दौरान चाट के स्टाल पर नाश्ता को लेकर बराती और घराती में कहासुनी होने लगी। नाश्ते में चाट की दुकान पर दूल्हे का चचेरा भाई राजू साहू खड़ा था। विवाद के दौरान ही चाट कारीगर ने राजू को चाटा जड़ दिया। जिसके बाद मारपीट होने लगी। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान गांव के लोगों ने बारातियों के आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लेकिन विवाद के चलते आधे से अधिक बराती वहां से अपने घर लौट गए। मारपीट में विष्णु साहू पुत्र मेवालाल साहू और दूसरी तरफ पूर्व प्रधान गया प्रसाद साहू चुटहिल हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह से शादी की रस्म पूरी की गई। लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से मामला दूसरे दिन सुबह तक शांत नहीं हो पाया था। पट्टी कोतवाल ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गोल्डन कार्ड बनवाने में मदद करेंगी आशा बहू
प्रतापगढ़। आयुष्मान भारत योजना के करीब तीन लाख लोग ऐसे हैं जिनका पात्रता सूची में नाम होते हुए भी वे अपना गोल्डन कार्ड नहीं बनवा रहे हैं। शासन की ओर से मिले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पत्र को ही गोल्डन कार्ड मानकर बैठ गए हैं। ऐसे में यदि वे अपना गोल्डन कार्ड नहीं बनवाते हैं तो कार्ड स्वत: ही निरस्त हो जाएग। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य मित्र प्रत्येक गांव में कैंप लगा रहे हैं। आशा बहू से संपर्क भी कर रहें हैं। आरोग्य मित्रों की मदद न करने वाली आशा बहू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सपा नेता को जेल से छोड़े जाने की मांग
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अनीस खान की अगुवाई में पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान राजनौतिक दबाव के चलते सपा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव व उनके बेटे शिवम को जेल भेजे जाने को गलत ठहराया। सपा नेता हरीश शुक्ला का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जीतलाल यादव उर्फ पप्पू समेत अन्य नेताओं के खिलाफ राजनैतिक दबाव के चलते फर्जी मुकदमा लिखकर पुलिस जेल भेज रही है। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, अमित सिंह, शकील अहमद, वासिक खान, जगदीश मौर्य, शांति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम का पोस्टर जलाने व पदयात्रा निकालने पर 45 सपाइयों पर मुकदमा
प्रतापगढ़। भारत बंद के दिन विरोध जताने वाले 45 सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कमलेश पांडेय ने कचहरी में प्रधानमंत्री का पोस्टर फाड़ने के मामले में सपा नेता अभिषेक त्रिपाठी, हरीश शुक्ला, अमित सिंह समेत पांच नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार ने सपा जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, सद्दाम समेत 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नगर कोतवाल ने बताया कि सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed