फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Central and state government schemes should reach village: Moti Singh

गांव तक पहुंचनी चाहिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं: मोती सिंह

Sun, 08 Dec 2019 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Central and state government schemes should reach village: Moti Singh
कुंडा के मानिकपुर में कार्यकर्ताओं से मिलते ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
गांव तक केंद्र व सरकार की योजनाएं पहुंचनी चाहिए। तभी केंद्र व प्रदेश सरकार का गांवों को विकसित करने का मंसूबा सफल होगा। यह बातें प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने रविवार की सुबह लखनऊ से प्रयागराज जाते समय मानिकपुर में कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें। सरकार के विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। अगर कहीं से शिकायत आती है तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम्य विकास मंत्री का कार्यक्रम कुंडा में भी था।
विज्ञापन

इसके चलते सुबह से ही डाक बंगले के साथ ब्लाक में भी कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। जिले के अधिकारी भी सुबह ही कुंडा पहुंच गए थे। हालांकि ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सुबह बाईपास से ही निकल गए। वह कुंडा विधानसभा के मानिकपुर में रुक कर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. डी शुक्ला, उदयशंकर पांडेय, कुंडा मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव मो. सोहराब, जितेंद्र तिवारी, मयंक तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, राकेश मिश्र व राजेंद्र सरोज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed