{"_id":"6237801146ef2e62785c8a30","slug":"cctv-will-be-installed-in-18-buses-of-roadways-going-to-big-cities-pratapgarh-news-ald329199854","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े शहरों का सफर तय कराने वाली रोडवेज की 18 बसों में लगेगा सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े शहरों का सफर तय कराने वाली रोडवेज की 18 बसों में लगेगा सीसीटीवी
विज्ञापन
जिले से दिल्ली, कानपुर, आगरा, गोरखपुर व अयोध्या का सफर तय करने वाली रोडवेज की 18 बसों में पहले फेज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कवायद की जा रही है। बसों में किसी प्रकार की घटना होने पर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान में आसानी होगी। दूसरी तरफ, सवारियों को बैठाकर विभाग को चूना लगाने वाले चालकों व परिचालकों की करतूत भी पकड़ में आएगी।
बसों में सीसीटीवी के साथ जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। लंबी दूरी की बसों की लोकेशन व बस के भीतर बैठे यात्री सहित परिचालकों की लाइव तस्वीर कैमरे की मदद से रोडवेज के उच्च अधिकारी किसी भी समय अपने कंप्यूटर की मदद से देख सकेंगे। जिले से बड़े शहरों को जानी वाली अधिकांश बसों में चालक व परिचालक मनमानी कर कम दूरी के यात्रियों को बैठाने के बाद विभाग को चूना लगा रहे हैं। सीसीटीवी लगने के बाद उनकी मनमानी पर लगाम लगेगी।
जीपीएस सिस्टम से विभागीय अधिकारियों को यह पता चल सकेगा कि बस कितने समय में कहां पहुंची है। बसों में अक्सर जहरखुरानी की घटनाएं भी होती रहती हैं। सीसीटीवी लगने के बाद ऐसी घटनाओं में आरोपियों की शिनाख्त करने में आसानी होगी। महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह बेहद अहम है। शासन ने जिले की 18 बसों में सीसीटीवी लगवाने के लिए एआरएम को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
लंबी दूरी की डिपो की 18 बसों में पहले चरण में केंद्रीय कार्यंशाला में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। शासन से इसका निर्देश मिला है। -पीके कटियार, एआरएम