फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CBI Probe in illegal mining case

चार लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, एक फरार

Mon, 03 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
CBI Probe in illegal mining case
कुंडा कोतवाली के पास ट्रक मालिकों और ड्राइवरों से बातचीत करते सीबीआई के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
अवैध खनन करने वाले कुछ लोगों की पहचान कराने का प्रयास कर रहे थे अफसर
विज्ञापन

कुंडा। सीबीआई अफसरों ने घूम-घूमकर ट्रक मालिकों व ड्राइवरों का बयान लिया। इस दौरान उनकी आई जमा कराते हुए बयान पर हस्ताक्षर करवाए। सीबीआई अफसर कुछ लोगों के फोटो के माध्यम से पहचान भी कराने का प्रयास कर रहे थे।
वर्ष 2016 में जनपद फतनपुर में कुछ खनन घाटों के बगल के घाटों पर भी खनन किया गया। इसकी शिकायत उसी समय दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद उन्हीं घाटों की तरफ से आने वाले कुंडा के कुछ ट्रकों को आरटीओ ने ओवरलोड होने के चलते पकड़ लिया था। ट्रक मालिकों ने ट्रकों को जुर्माना देकर छुड़ा लिया था। तीन साल बाद सीबीआई ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके लिए बालू लाने वाले ट्रक मालिकों से सीबीआई ने शनिवार को पूछताछ की थी।
विज्ञापन

पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि इसके बारे में ट्रकों के ड्राइवर कुछ बता सकते हैं। इस पर शनिवार को उनके ड्राइवरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। कस्बा निवासी अशोक कुमार के आवास पर ही सीबीआई के लोग बैठे और ड्राइवरों से पूछताछ की। इस दौरान ड्राइवर और ट्रक मालिकों की आईडी ली गई। साथ ही कुछ फोटो दिखाकर उनकी पहचान करने की बात कही। हालांकि ड्राइवर उन फोटो को पहचान नहीं सके। सीबीआई के इंस्पेक्टर राजकुमार ने कुंडा के अशोक, गुलाब सोनकर, ड्राइवर पिंटू सहित कई ट्रक मालिकों व ड्राइवरों से पूछता करती रही। बाद में कुछ लोगों के न मिलने पर वह उनके घर तक भी गई। देर शाम सीबीआई के लोग बिहार में किसी ट्रक मालिक से मुलाकात करने पहुंचे। फिलहाल कुंडा में सीबीआई के एक बार फिर से आगमन से हडक़ंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed