फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Caught a cyber criminal who stole 35 lakhs by cloning a check, sent to jail

Pratapgarh News: चेक क्लोनिंग कर 35 लाख उड़ाने वाले साइबर अपराधी को दबोचा, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Caught a cyber criminal who stole 35 lakhs by cloning a check, sent to jail
कोहड़ौर के चंदीपुर का रहने वाला है, मुंबई में बनाया था ठिकाना
विज्ञापन

पांच साइबर ठग पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
प्रतापगढ़। बैंक खातों में जमा लाखों रुपये चेक क्लोनिंग कर उड़ाने वाले गिरोह की धरपकड़ जारी है। बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर खाताें में जमा धनराशि के बारे में जानकारी जुटाने के बाद चेक क्लोनिंग के जरिये धनराशि उड़ाने वाले एक साइबर अपराधी को पुलिस ने दिल्ली से दबोच लिया। लिखापढ़ी के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
नगर कोतवाली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 1 मई 2023 को साइबर ठगों ने एक खाते से 35 लाख रुपये निकाले थे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर ठगों को पकड़ने के लिए जेठवारा के एसएसआई विनीत उपाध्याय और मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी सतीश यादव ने दिल्ली में जाल बिछाया था। इसके तहत अपराधी शुक्रवार को दबोचा गया।
विज्ञापन

पकड़ा गया साइबर ठग सुरेंद्र बलराम दुबे कोहड़ौर के चंदीपुर का रहने वाला है। वह मुंबई व दिल्ली में रहकर ठगी का काम करता था। उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए। पूछताछ में सुरेंद्र बलराम दुबे ने बताया कि वह कई बैंक कर्मचारियों की मदद से चेक क्लोनिंग के जरिये खाते से रुपये उड़ाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चेक क्लोनिंग के जरिये पकड़े गए सुरेंद्र ने करोड़ों रुपये लोगों के खाते से उड़ाए हैं। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पांच साइबर ठग पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed