फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Caste census is necessary to bring equality - Pallavi

Pratapgarh News: समानता लाने के लिए जातिगत गणना जरूरी - पल्लवी

Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Caste census is necessary to bring equality - Pallavi
अपना दल कमेरावादी की बैठक में शामिल हुईं विधायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अपना दल कमेरावादी की लोकसभा पर्यवेक्षक और सिराथू विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल ने कहा है कि असमानता दूर करने के लिए जातिगत जनगणना आवश्यक है। इसके माध्यम से सरकार को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि विभिन्न जातियों की क्या स्थिति है और उनके सामने क्या चुनौतियां हैं। बढ़ती बेरोजगारी के भाजपा नजरअंदाज कर रही है।





शनिवार को लीला पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी ने कहा कि बेरोजगारी से निपटने के लिए भाजपा ने ठोस कदम नहीं उठाए हैं। हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने के झूठे वायदे करके युवाओं को गुमराह किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा से तैयार रहने का आह्वान किया। महिला आरक्षण बिल को महज चुनावी शिगूफा ही बताया। राष्ट्रीय सचिव अशोक पटेल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि मंच राम सरोजन, मनोज पटेल, सतीश कुमार पटेल, शीतला प्रसाद, रेखा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed