फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cases registered against 200 militants who threw stones at police

Pratapgarh News: पुलिस पर पथराव करने वाले 200 बवालियों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cases registered against 200 militants who threw stones at police
रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार स्थित मां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती की मौत के बाद बवाल करने वाले 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अस्पताल संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आईजी प्रेम गौतम ने भी दुर्गागंज पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

रानीगंज के दुर्गागंज बाजार स्थित मां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में काम करने वाली अनुसूचित जाति की युवती (22) की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई थी। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल कर दिया था, जिसमें 11 पुलिसकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए थे। मृतका की मां की तहरीर पर अस्पताल संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले में दरोगा अमित कुमार सिंह की तहरीर पर रानीगंज पुलिस ने पथराव करने वाले 200 बवालियों के खिलाफ बलवा, सड़क जाम करने समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी को सौंपी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हर बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुटाए जा रहे मोबाइल और हॉस्पिटल से जुड़े साक्ष्य
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जांच के लिए कई टीम गठित की है। एक टीम अस्पताल संचालकों व मृतका के मोबाइल का ब्योरा खंगालेगी। दूसरी अस्पताल से जुड़े साक्ष्यों को इकट्ठा करेगी। सार्विलांस व फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य संकलन कर रही है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व सीओ पट्टी अस्पताल के कर्मचारियों को लेकर घटनास्थल पहुंचे। हिरासत में लिए गए लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जाती रही।




सीसीटीवी में कैद 50 बवाली चिह्नित
युवती की मौत के बाद घर से दुर्गागंज बाजार तक तीन किमी शव चारपाई पर लेकर सैकड़ों लोग निकले थे। शनिवार को माहौल सामान्य होने पर पुलिसकर्मी मोबाइल व बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। अभी तक 50 से अधिक लोगों को पुलिस चिह्नित कर चुकी है।

गांव में सन्नाटा, अधिकांश पुरुषों ने छोड़ा गांव
बवाल के दूसरे दिन मृतका के घर से लेकर दुर्गागंज बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा।शनिवार को गांव में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटने की खबर पर पुलिसकर्मी पहुंचे। युवाओं को देख पुलिस ने उन्हें दूर तक दौड़ाया। इसे लेकर काफी देर तक हलचल मची रही। वहीं, बवाल के बाद पुलिस से बचने के लिए गांव व आसपास के पुरुष घरों से फरार हैं। केवल महिलाएं ही घरों में मौजूद हैं।




पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राजनीतिक दलों के नेता
प्रतापगढ़। मृतका के घर शनिवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज, राष्ट्रीय सलाहकार व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पाल, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, जिलाध्यक्ष अमित पटेल आदि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस बीच कुछ लोगों ने आर्थिक मदद करते हुए मृतका की छोटी बहन की पढ़ाई पर होने वाले खर्च के वहन का वादा भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed