फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case registered against those who beat employee, threat to SDO-JE

Pratapgarh News: कर्मचारी को पीटने वालों पर केस दर्ज, एसडीओ-जेई को धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered against those who beat employee, threat to SDO-JE
जेठवारा। विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ की पिटाई और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आरोपी एसडीओ और जेई को डेरवा बाजार में आने पर जूते से मारने की धमकी दे रहा है। जिसका ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र जेठवारा में बंद पड़े फीडर को बुधवार की रात जबरन खुलवाने पहुंचे कार सवार लोगों ने एसएसओ संदीप सिंह के सहयोगी शैलेंद्र सिंह की पिटाई कर तोड़फोड़ की थी। शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने डेरवा निवासी संजीव मोदी उर्फ गोटू व विकरा निवासी अतुल कौशल व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की कार्रवाई का आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। जिसमे मारपीट के आरोपी संजीव उर्फ गोटू द्वारा जेई व एसडीओ को डेरवा जाने पर जूता चप्पल से मारने की धमकी दी जा रही है। हालांकि वायरल ऑडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ऑडियो संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed