छह पर हत्या के प्रयास समेत दस आरोपियों पर केस दर्ज
सार
लालगंज कोतवाली के खजुरी निवासी पृथ्वीपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 26 सितंबर को गांव के किशन, सुनील, अरविंद, राजेंद्र व अनिल व अमित कुमार ने जलनिकासी की रंजिश को लेकर बेटे राजेंद्र को लाठी-डंडों से मारापीटा।आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की। पीड़ित की शिकायत पर रविवार की रात सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बीचबचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी पीटा और नल व दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन