{"_id":"61900018ad37e37da325b35e","slug":"case-of-rebellion-against-28-people-including-former-mla-shayd-ali-pratapgarh-news-ald320360117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक श्याद अली समेत 28 लोगों पर बलवा का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक श्याद अली समेत 28 लोगों पर बलवा का मुकदमा
विज्ञापन
मिर्जापुर चौहारी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ रैली में हुए बवाल के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक श्याद अली, उनके बेटे बाबुल समेत 28 लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के समर्थक की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
सपा की जनसभा में शुक्रवार को पूर्व विधायक श्याद अली के संबोधन के दौरान विवाद हो गया। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा को सपा प्रत्याशी बताए जाने का विरोध करने पर सपाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान टिकट के दावेदार बृजेश यादव को मंच पर ही पीटा गया। असलहे लहराए गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जान बचाने के लिए पूर्व विधायक श्याद अली को मंच से कूदना पड़ गया।
देर शाम बृजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, उनके बेटे पूर्णांशु ओझा और अशोक उर्फ पप्पू मिश्र समेत 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले को लेकर देर रात पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के करीबी व विधानसभा के महासचिव अशोक मिश्रा उर्फ पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक श्याद अली, उनके बेटे बाबुल, भाई शहजादे, बृजेश यादव समेत दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना के दौरान बनाई गई वीडियो क्लिप के जरिए प्रकरण की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस ने भी दर्ज कराया मुकदमा
शुक्रवार को मिर्जापुर चौहारी में सपा की जनसभा में हुए बवाल में पूर्व विधायक श्याद अली और उनके भाई शहजादे के खिलाफ पुलिस ने भी केस दर्ज कराया है। मारपीट और बवाल के बाद पूर्व विधायक का भाई उनकी रिवाल्वर लेकर दौड़ रहा था। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
सपा नेताओं की हो रही किरकरी
जनसभा के दौरान हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर सपा नेताओं की जमकर किरकिरी हो रही है। बवाल को लेकर दूसरी पार्टियों के नेता और समर्थक तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।