फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against those who assaulted advocate and his brother

Pratapgarh News: अधिवक्ता व उसके भाई से मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who assaulted advocate and his brother
अधिवक्ता व उसके भाई से मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मानधाता के संजय तिराहे पर अधिवक्ता व उसके भाई के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा निवासी अधिवक्ता वीर विक्रम सिंह व उसके भाई से संजय तिराहे पर जेठवारा के गौरा निवासी अखिलेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर चेन छीनी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के दौरान प्रयुक्त कार कब्जे में ले ली है।
मंगलवार को घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने डीएम व एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष इंदुभाल त्रिपाठी, संतोष नारायण मिश्र, जिला बार के अध्यक्ष ओपी सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, शैलेंद्र पांडेय,दुर्गेश उपाध्याय, राकेश पांडेय, विवेक तिवारी और अजीत ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

........


फोटो-10
स्कूल में कब्जे की ग्रामीणों ने की शिकायत
प्रतापगढ़। सदर तहसील क पूरे खुशई साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह समेत ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग प्राइमरी स्कूल व साधन सहकारी की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि वहां बच्चे खेलते हैं। भूमाफिया बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर बेचने की फिराक में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed