फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against doctor posted in Amethi who assaulted CHC superintendent

Pratapgarh News: सीएचसी अधीक्षक से मारपीट करने वाले अमेठी में तैनात डॉक्टर पर मुकदमा

Sat, 16 Sep 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Sep 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor posted in Amethi who assaulted CHC superintendent
संडवाचंद्रिका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंद्रिका के वर्तमान व पूर्व अधीक्षक के बीच शुक्रवार हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवाचंद्रिका के अधीक्षक मनोज कनौजिया हैं। अधीक्षक के मुताबिक शुक्रवार को अमेठी के गौरीगंज में तैनात संडवाचंद्रिका सीएचसी के पूर्व अधीक्षक डाॅ. सुनील यादव उनके कमरे में पहुंच गए। दोनों के बीच एक कर्मचारी पर कार्रवाई के संबंध में विवाद हुआ। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। वर्तमान अधीक्षक मनोज कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर पूर्व अधीक्षक सुनील यादव के विरुद्ध मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा तथा एससी एसटी एक्ट के तहत शुक्रवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पक्ष से डॉ. सुनील यादव ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed