{"_id":"62e43d1eba7aeb30371e2157","slug":"case-filed-against-courier-company-for-faulty-charger-of-fifty-thousand-mobile-pratapgarh-news-ald338284138","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता फोरम : पचास हजार के मोबाइल का चार्जर खराब होने पर कुरियर कंपनी के खिलाफ दायर किया वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता फोरम : पचास हजार के मोबाइल का चार्जर खराब होने पर कुरियर कंपनी के खिलाफ दायर किया वाद
Sat, 30 Jul 2022 01:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:33 AM IST
सार
मोबाइल का चार्जर काम नहीं कर रहा था। इस पर उसने मोबाइल कंपनी से संपर्क किया। मोबाइल कंपनी ने कुरियर कंपनी के एजेंट से संपर्क करने के लिए कहा। इस पर कुरियर कंपनी से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पचास हजार की कीमत का मोबाइल फोन आनलाइन मंगाने के बाद चार्जर खराब निकलने पर पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया है। पट्टी के सेतापुर गांव के अंकित ने बताया कि 15 मई 2022 को उसने करीब पचास हजार रुपये का मोबाइल फोन आनलाइन मंगाया था। कुरियर के जरिए फोन घर भेजा गया।
विज्ञापन
मोबाइल का चार्जर काम नहीं कर रहा था। इस पर उसने मोबाइल कंपनी से संपर्क किया। मोबाइल कंपनी ने कुरियर कंपनी के एजेंट से संपर्क करने के लिए कहा। इस पर कुरियर कंपनी से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर पीड़ित ने मामले की सुनवाई के लिए उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन