{"_id":"64515a233faf3fffe60ea454","slug":"case-against-three-in-the-murder-of-cousin-accused-absconding-pratapgarh-news-c-3-1-119633-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मौसेरे भाई की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ केस, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मौसेरे भाई की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ केस, आरोपी फरार
विज्ञापन
मौसेरे भाई की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ केस, आरोपी फरार
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर आक्रोश, एसडीएम व सीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। उदयपुर इलाके में मौसेरे भाई के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना के दूसरे दिन मृतक का शव घर पहुंचने पर परिजन आक्रोशित हो गए। एसडीएम व सीओ के समझाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने मंगलवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
उदयपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी सिंह का पुरवा, कुंभीआईमा में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दस हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में सत्यप्रकाश सिंह उर्फ बबलू की मौसेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया। आधी रात को मृतक के भाई जयप्रकाश सिंह ने गांव के ही ओमप्रकाश सिंह उर्फ पुराने, विनोद सिंह व उन्नाव की शुक्लागंज निवासी रंगीता सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व घटना की साजिश रचने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सके। उधर, घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पीएम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे कि एसडीएम उदयभान सिंह व सीओ रामसूरत सोनकर पहुंच गए। परिजनों की मांग को पूरी करने समेत क्षेत्रीय दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन देकर अफसरों ने अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। इसके बाद देर शाम मृतक के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
......
इनसेट-
सादगी के साथ गई बारात, दुल्हन नहीं होगी विदा
लालगंज। मृतक अपने बड़े भाई जयप्रकाश सिंह के पुत्र दुर्गेश सिंह की शादी में शामिल होने के लिए आया था। घटना के दिन सिलमायन का कार्यक्रम चल रहा था, तभी मौसेरे भाई ने लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दे दिया। ऐसे में शादी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे। हालांकि मंगलवार को मातम के बीच दूल्हे के साथ सिर्फ छह लोग शादी करने के लिए जौनपुर रवाना हुए। परिजन किसी तरह शादी तो कर रहे हैं लेकिन माहौल सामान्य होने तक दुल्हन की विदाई करके घर नही लाएंगें।
विज्ञापन
.....
इनसेट-
दारोगा संतोष यादव के खिलाफ आक्रोशित थे परिजन
लालगंज। उदयपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक संतोष यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन आक्रोशित थे। उनका आरोप था कि कुछ दिनों पहले मृतक सत्यप्रकाश व हत्यारोपी ओमप्रकाश के बीच विवाद हुआ था। जिसमें मुकदमा दर्ज नहीं कराने पर सत्यप्रकाश को मौसेरे भाई ओमप्रकाश को दस हजार रुपये देने के लिए दरोगा ने मध्यस्थता की थी। इसी पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सत्यप्रकाश को उसके मौसेरे भाई ने गोली मार दी।