{"_id":"6670a2a21e81611ee00de475","slug":"case-against-polyclinic-operator-and-his-wife-in-case-of-maternal-death-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-119003-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रसूता की मौत के मामले में पॉलीक्लीनिक संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रसूता की मौत के मामले में पॉलीक्लीनिक संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा
Tue, 18 Jun 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के मामले में पॉलीक्लीनिक संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा
सुवंसा। रानीगंज के शेखूपुर में संचालित बगैर लाइसेंस के पॉलीक्लीनिक में दो दिन पूर्व प्रसूता की मौत के मामले में पति के तहरीर पर पुलिस ने संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी दिलीप पटेल की शिकायत पर पुलिस ने शेखूपुर स्थित एजीएस क्लीनिक संचालक लल्लू राम पटेल और उनकी पत्नी आशा बहू सावित्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को सुबह जगदीशगढ़ से परिजनों ने मृतक विवाहित के शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में कर दिया। मुकदमे के विवेचक अश्वनी कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद