Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against nine people including the son of the SP leader who beat up the constable and the inspector

सिपाही व दरोगा से मारपीट के आरोपी सपा नेता पुत्र सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 29 Oct 2022 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case against nine people including the son of the SP leader who beat up the constable and the inspector
भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के दरोगा व सिपाही से मारपीट के आरोपी सपा नेत्री गीता मिश्रा के बेटे समेत नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश का पुलिस दावा कर रही है। हालांकि सपा नेत्री के बेटे को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव पड़ता रहा मगर पीड़ित सिपाही व दरोगा समझौते के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा राजकुमार पुलिस चौकी के करीब स्थित लॉज में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात सिपाही अभिषेक और सचिन दरोगा राजकुमार के कमरे पर खाना खाने गए थे। खाना खाकर अभिषेक नीचे उतरा।
विज्ञापन

तभी स्कूटी से पहुंचे दो युवक उसके साथ गाली गलौच करने लगे। मना करने पर वे धमकाते हुए आगे चले गए। सिपाही अभिषेक के मुताबिक कुछ देर बाद वापस लौटकर आरोपियों ने अभिषेक पर हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर साथी सचिन दौड़ा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस बीच हमलावरों के करीबी भी पहुंच गए। दरोगा राजकुमार दौड़े तो उन्हें भी धक्का दे दिया। जिससे वह दीवार से टकरा गए और उनकी नाक से खून निकलने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट का था, इसलिए पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी सपा नेत्री गीता मिश्रा के बेटे वशिष्ठ मिश्र व उसके साथी सुदीप पाल को पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली ले जाया गया।

इस मामले में सिपाही अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने भंगवाचुंगी निवासी आरोपी वशिष्ठ, सियाराम कालोनी के सुदीप व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed