फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against five including SP District President for selling mangoes of Kurk Bagh

Pratapgarh News: कुर्क बाग के आम बेचने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case against five including SP District President for selling mangoes of Kurk Bagh
कुर्क बाग के आम बेचने पर प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। छविनाथ गैंगस्टर के मामले में कौशाम्बी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 24 जून 2022 को कुंडा के दिलेरगंज में सपा नेता छविनाथ यादव के बाग को कुर्क कर एसडीएम की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। जिला प्रशासन का मानना था कि छविनाथ ने अपराध के जरिए हुई आय से पत्नी प्रियंका और मां शशिप्रभा के नाम बाग खरीदा था।
विज्ञापन

आरोप है कि बाग कुर्क होने की जानकारी के बाद भी छविनाथ, उनकी मां, पत्नी और भाई ने कब्जा बरकरार रखा। गलत तरीके से कुर्क बाग का आम दूसरे के हाथ बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत अर्जुन की पत्नी गायत्री ने पुलिस व एसडीएम से की। जांच में आरोप सही मिलने पर एसडीएम के आदेश पर लेखपाल विनय कुमार ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ, मां, पत्नी, भाई और दिलेरगंज के ही शिवकुमार मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed