Pratapgarh : घने कोहरे में डंफर की टक्कर से कार सवार की मौत, चालक समेत तीन घायल
रविवार को सुबह आठ बजे अयोध्या गंगा स्नान के लिए जाते समय तुलापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार डंपर से भिड़ गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। चालक के बगल बैठे राधेकृष्ण पांडेय (59) निवासी गंजेहड़ी सांगीपुर की मौत हो गई। वह जन्मांध थे।
विस्तार
लीलापुर थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार वृद्ध की जान चली गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कार में चार लोग सवार थे।
रविवार को सुबह आठ बजे अयोध्या गंगा स्नान के लिए जाते समय तुलापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार डंपर से भिड़ गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। चालक के बगल बैठे राधेकृष्ण पांडेय (59) निवासी गंजेहड़ी सांगीपुर की मौत हो गई। वह जन्मांध थे। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए भेजा।
चालक पवन पांडेय (38) पुत्र राधेश्याम, आराध्य (10) पुत्र देवेन्द्र तिवारी निवासी सहजनी कटैया व शिवम यादव (20) पुत्र सुभाष यादव निवासी कुम्भापुर घायल हो गए। उनका इलाज लालगंज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।मामले में एसओ नीरज कुमार यादव, ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।