{"_id":"610047ee8ebc3e58480996bd","slug":"car-collided-with-coach-of-malda-town-express-railroad-stalled-for-one-hour-pratapgarh-news-ald3118960129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदा टाउन एक्सप्रेस के कोच से भिड़ा दी कार, एक घंटे ठप रहा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालदा टाउन एक्सप्रेस के कोच से भिड़ा दी कार, एक घंटे ठप रहा रेलमार्ग
विज्ञापन
नयामाल गोदाम रोड रेलवे क्रासिंग पर मालदा एक्सप्रेस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
मालदा टाउन से आनंद बिहार जा रही मालदा टाउन एक्सप्रेस प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। सोमवार देर रात नया मालगोदाम रेल क्रासिंग पर फाटक को तोड़ते ह़ुए एक कार ट्रेन के कोच से जा भिड़ी। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रेन खड़ी थी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कोच में बैठे यात्री सहम गए। दुर्घटना से प्रतापगढ़-बनारस रेलमार्ग एक घंटे तक ठप रहा। घटना की जानकारी होने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने कार को कोच से अलग किया। आरपीएफ ने कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मालदाटाउन एक्सप्रेस सोमवार रात प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। इसके तीन कोच प्लेटफार्म से बाहर 81 नंबर गेट तक खड़े थे। उस समय नया मालगोदाम रोड क्रासिंग का फाटक बंद था। गेटमैन के अनुसार रात करीब दो बजे लाल रंग की कार फाटक को तोड़ते हुए ट्रेन के कोच से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर कोच में सो रहे यात्री घबरा गए। अनहोनी की आशंका में कोच से उतरकर भागने लगे। संयोग था कि ट्रेन खड़ी थी।
सूचना मिलने पर रेल कर्मचारियों संग आरपीएफ मौके पर पहुंची। किसी तरह कोच में फंसी कार को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर आवागमन ठप रहा। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ब्रेजा कार फाटक तोड़ते हुए मालदाटाउन एक्सप्रेस से टकराई थी। चालक बिलाल अहमद निवासी महुआर नगर कोतवाली की लापरवाही से हादसा हुआ। मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया। कार को थाने पर लाया गया है। कार नूरजहां के नाम से है।
विज्ञापन
हर बिंदुओं पर अधिकारी कर रहे जांच
घटना को अधिकारी हादसे के साथ ही साजिश की नजर से भी देख रहे हैं। जांच कर रहे अधिकारियों को हादसे से जुड़ी कुछ बातें खटक रही हैं। जैसे हादसे से कुछ देर पहले तक कार की स्पीड नार्मल थी। रेलवे फाटक 100 मीटर करीब रहने पर अचानक कार की स्पीड इतनी तेज हो गई कि वह फाटक को तोड़ते ट्रेन के कोच से जा टकराई।
खतरनाक हादसे के बाद भी चालक सही सलामत बच निकला। जबकि कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई। हालांकि बिलाल ने बताया कि उसे नींद आ गई थी। जिससे टक्कर हुई। वह परिवार के लोगों को स्टेशन छोड़कर घर जा रहा था।