फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Candidates contested elections in less than half the cost

आधे से भी कम खर्च में प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव

Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Candidates contested elections in less than half the cost
Candidates contested elections in less than half the cost
चुनाव आयोग ने इस बार प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपये निर्धारित कर दी थी, लेकिन जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कोई भी प्रत्याशी इसका आधा भी नहीं खर्च कर सका। यहां तक कि बीस लाख रुपये भी खर्च करने में प्रत्याशी पीछे रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक रामपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने साढ़े 19 लाख रुपये खर्च किए। यहां उनका प्रचार करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आई थीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने आयोग को आय-व्यय का ब्योरा उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

यहां से प्रचार में खर्च करने वाले दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार हैं। उन्होंने 10.43 लाख रुपये खर्च किए हैं। इनके समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता प्रचार करने पहुंचे थे। पट्टी से भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह की जनसभा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आए थे। उन्होंने चुनाव प्रचार में 17.36 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भी सपा के बड़े नेता आए थे। उन्होंने भी प्रचार में 15.73 लाख रुपये खर्च कर दिए। कुंडा से चुनाव मैदान में उतरे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने खुद ही अपना प्रचार किया। प्रचार के दौरान उन्होंने 12.24 लाख रुपये खर्च किए। जबकि सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने 9 लाख रुपये में ही पूरा चुनाव लड़ा।
बाबागंज सुरक्षित विधानसभा से जनसत्ता दल के प्रत्याशी विनोद कुमार सरोज 11.68 लाख रुपये खर्च किए। सपा प्रत्याशी ने 9.30 लाख, भाजपा प्रत्याशी ने 10.7 लाख और बसपा प्रत्याशी ने 2.80 लाख रुपये खर्च किए हैं। विश्वनाथगंज विधानसभा में भी सपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व सीएम अखिलेश यादव जनसभा करने पहुंचे थे। उन्होंने अपना चुनाव खर्च 3.17 लाख रुपये ही बताया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशू ने 8.71 लाख, बसपा प्रत्याशी संजय त्रिपाठी ने 4.30 लाख रुपये खर्च किए हैं।

अपना दल एस के प्रत्याशी जीतलाल ने 5.58 लाख रुपये और निर्दलीय संजय पांडेय ने 7.56 लाख रुपये प्रचार करने में खर्च किए हैं। प्रतापगढ़ सदर विधानसभा में खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्य सबसे आगे रहे। उन्होंने 15.99 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे स्थान पर अद कमेरावादी की प्रत्याशी कृष्णा पटेल रहीं। उन्होंने प्रचार करने में 9.65 लाख रुपये खर्च किए। जिला नोडल अधिकारी व्यय दीपक कुमार ने बताया कि 5 से 10 अप्रैल के बीच प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए गए व्यय की जांच कराकर सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed