{"_id":"67820c51cd6647599c039403","slug":"candidate-who-reached-interview-for-roadways-driver-but-did-not-come-offcer-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-131932-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रोडवेज चालक के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थी, लेकिन नहीं आए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रोडवेज चालक के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थी, लेकिन नहीं आए अफसर
विज्ञापन
संविदा चालक पद के लिए प्रतापगढ़ डिपो में अभ्यार्थियों को बुलाया गया। अभ्यर्थी सुबह नौ बजे से कुंडा डिपो पहुंच गए। दोपहर तक परिवहन निगम के एक भी अफसर डिपो नहीं पहुंचे। निराश होकर अभ्यर्थियों को लौटना पड़ा।
महाकुंभ मेला में रोडवेज बस चलाने के लिए संविदा पर चालकों की तैनाती की जा रही है। कुंडा डिपो में अभ्यर्थियाें को साक्षात्कार और ट्रायल के लिए बुलाया गया था।
रोडवेज बस चालक बनने के लिए सुबह नौ बजे डिपो में लोगों की भीड़ लगने लगी। दोपहर दो बजे तक 18 लोगों ने अपना आवेदन फार्म जमा किया। चार बजे तक प्रयागराज से एआरएम और आरएम नहीं आए। इससे निराश होकर अभ्यर्थियों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
खाली पेट सुबह नौ बजे कुंडा डिपो पहुुंच गया। दोपहर दो बजे तक बैठा रहा। साक्षात्कार के लिए कोई नहीं आया। अब प्रयागराज बुलाया जा रहा है। आने-जाने में दो सौ रुपये किराया खर्च करना पड़ा।
- प्रदीप विश्वकर्मा, राजगढ़।
चयन के नाम पर परिवहन निगम मजाक कर रहा है। हम लोगों को कुंडा डिपो में सुबह नौ बजे बुला लिया गया। किसी का चयन नहीं किया गया। अब प्रयागराज चयन के लिए बुलाया जा रहा है।
- सोनू सरोज, कुंडा।
40 अभ्यर्थियाें पर प्रयागराज से एआरएम और आरएम ट्रायल लेने के लिए आते हैं। अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण प्रयागराज से अफसर नहीं आए। सभी अभ्यर्थियों का फार्म लेकर प्रयागराज भेज दिया गया। प्रयागराज में बस चलवा कर ट्रायल लिया जाएगा, इसके बाद चयन होगा।
- केपी पांडेय, वरिष्ठ लिपिक, बस स्टैंड कुंडा।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद