{"_id":"6782062ec8497d4fa40e7218","slug":"campaign-to-disconnect-connections-of-defaulters-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-131900-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिल वसूली की रफ्तार धीमी, बकायेदारों के कनेक्शन काटने को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिल वसूली की रफ्तार धीमी, बकायेदारों के कनेक्शन काटने को चलेगा अभियान
विज्ञापन
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण में बकाया बिजली बिल की वसूली धीमी होने पर बिजली विभाग अब अभियान चलाएगा। सभी 64 उपकेंद्रों के 50 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं, एक से 10 जनवरी तक दूसरे चरण में सात हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। जबकि सात करोड़ रुपये की वसूली हुई है। पहले चरण में 35 करोड़ रुपये की वसूली की गई।
जिले में ओटीएस के पात्र 3.69 लाख उपभोक्ताओं का 609 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। लेकिन अब तक सिर्फ 42 करोड़ की ही वसूली हो सकी है। वसूली की गति को तेज करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सभी 64 विद्युत उपकेंद्रों के बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभूनाथ ने फटकार लगाते हुए चेकिंग अभियान चलाकर वसूली तेज करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद से ही अधीक्षण अभियंता ने सभी उपकेंद्रों के जेई को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
..........................
जिले में एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल की वसूली काफी कम हुई है। अधिभार में छूट के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। सभी उपकेंद्रों पर बकाया बिल के भुगतान के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।