फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   call dm for help

डीएम की चौखट पर पति के लिए बहाया आंसू

Mon, 13 Aug 2018 11:18 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
call dm for help
news - फोटो : pratpgarh
गायब पति के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर सोमवार को महिला ग्रामीणों के साथ इंसाफ मांगने के लिए जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची। इसके पहले अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से ग्रामीणों की तकरार हो चुकी थी। डीएम के न मिलने पर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण एडीएम से मिले। ठोस कार्रवाई व गायब युवक के बारे में जानकारी न मिलने पर 24 घंटे बाद आंदोलन का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मनोज पटेल के गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रानीगंज पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। एसपी के न मिलने पर ग्रामीण बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख अक्लदत्त मिश्र निराला की अगुवाई में एएसपी पूर्वी पूर्णेंदू सिंह से मिले। प्रकरण को लेकर एएसपी की ग्रामीणों से तकरार होने लगी। जिसके बाद आक्रोशित परिवार के लोगों को लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उस समय जिलाधिकारी नहीं थे। इंसाफ न मिलने की उम्मीद में मनोज की पत्नी संजू व उसकी मां जिलाधिकारी कार्यालय की चौखट को जाने वाली सीढिय़ों पर ही लेटकर आंसू बहाने लगीं। इससे लोगों का गुस्सा भडक़ उठा। वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। डीएम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। करीब आधे घंटे तक सीढिय़ों पर लेटकर आंसू बहाने वाली संजू को लोग समझाबुझाकर अपर जिलाधिकारी मनोज के पास ले गए। एडीएम ने तुरंत एसपी से बात कर सभी को भरोसा दिलाया कि जल्द ही कार्रवाई होगी। इसके बाद ग्रामीण जिला प्रशासन को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रानीगंज एसओ के रवैए पर ग्रामीणों में आक्रोश
रानीगंज के शाहपुर निवासी श्यामलाल का आरोप था कि उसके बेटे के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। जिन लोगों का नाम बताया जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश करने के बजाय दूसरे लोगों की धरपकड़ कर रही है। हर दिन लोगों को लाया जाता है और बाद में छोड़ यिा जाता है। एसओ रानीगंज उन लोगों की कोई बात नहीं सुनते। ऐसा लगता है कि वह आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed