{"_id":"5e18bec08ebc3e8815291a35","slug":"caa-required-for-tortured-minorities-ramesh-pratapgarh-news-ald265364122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए सीएए जरूरी: रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए सीएए जरूरी: रमेश
विज्ञापन
हादीहाल में आयोजित लोक जागरण मंच कार्यक्रम में जुटे संघ कार्यकर्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
सीएए के समर्थन में जनजागरण के लिए शुक्रवार को सुबह हादीहाल में काशी प्रांत के लोक जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि दुनिया में अल्पसंख्यक सर्वाधिक हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं। सीएए के मुद्दे पर देश के साथ कांग्रेस घिनौना मजाक कर रही है।
सीएए लाकर पीड़ित और प्रताड़ित लोगों के साथ सरकार ने न्याय किया है। हिंदू राष्ट्र होते हुए भी कांग्रेस ने 1976 में रातोंरात भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया। कांग्रेस ने यह देश के साथ विश्वासघात किया। जबकि सीएए लागू करने के पहले सदन में गृहमंत्री की लंबी बहस के बाद इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारत- पाकिस्तान का बंटवारा धार्मिक आधार पर कांग्रेस ने किया था। उस समय दोनों देशों ने समझौता किया था। यहां के अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करेंगे।
डा. भीमराव अंबेडकर भारत और योगेंद्र मंडल पाकिस्तान के कानून मंत्री हुए। बाद में योगेंद्र मंडल को पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के भीषण नरसंघारने झकझोर दिया। वह भी भारत आ गए। पुन: भारत ने उन्हें नागरिकता दी। ऐसे में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ित किए गए अल्पसंख्यकों के हित के लिए भारत में सीएए जरूरी है। इस अवसर पर रमेशचंद्र त्रिपाठी, डा. सौरभ, एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, कार्तिकेय, हरीश, रवि प्रकाश सिंह, नितिन आदि मौजूद रहे।

ादीहाल में लोक जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन