फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   by western and eastern airs became moisture

पुरवा-पछुवा हवाओं के टकराव से बढ़ी उमस

Thu, 11 Jun 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
by western and eastern airs became moisture
पुरवा और पछुआ हवाओं के टकराव के बीच बुधवार को दिनभर उमसभरी गर्मी का असर रहा। पंखे व कूलर की हवा से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पसीने से लोग तरबतर दिखे। शहर से लेकर गांव तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। तापमान में भी इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हप्तेभर पहले मौसम का मिजाज बदल गया था। आंधी, तूफान व बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। गर्मी का असर कम हो गया था। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, दो दिन से धूप का असर तेज होने से तापमान बढने लगा।
विज्ञापन

गर्मी भी बढ़ गई। बुधवार को सुबह सूर्यदेव के दर्शन हुए। पुरवा हवाओं का असर भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद पुरवा व पछुआ हवाओं के बीच टकराव शुरू हो गई। इससे उमसभरी गर्मी और बढ़ गई। इससे लोग बेहाल हो उठे। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी, सदर बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर दिखे। शहरी मोहल्लो में रहने वाले भी गर्मी से बेहाल दिखे। पंखे व कूलर की हवा से लोगों को राहत नहीं थी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा- पछुवा हवाओं के बीच टकराव से उमसभरी गर्मी का असर तेज हुआ है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी है। दोनों हवाओं में द्वंद्व की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी हवाओं की सक्रियता बढने पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed