{"_id":"63752eb8291b5c50061b8b81","slug":"by-luring-25-thousand-the-scammers-flew-away-pratapgarh-news-ald346162469","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाख रुपये का लालच देकर 25 हजार ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाख रुपये का लालच देकर 25 हजार ले उड़े
विज्ञापन
कुंडा कस्बे के भगवन तिराहा स्थित इंडियन बैंक के पास से टप्पेबाजों के रुपये ले जाने पर बिलखती महिल
- फोटो : PRATAPGARH
लाख रुपये का लालच देकर टप्पेबाज 25 हजार ले उड़े। बाद में अधेड़ ने उनके दिए पैसे को खोलकर देखा तो उसमें कागज भरा हुआ था। उसने यह बात साथ आई पत्नी को बताई तो बिलख पड़ी। सूचना कोतवाली में दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के जमेठी निवासी निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी शीला देवी के साथ इंडियन बैंक में 25 हजार रुपये जमा करने आया था।
इस दौरान उसे दो युवक मिले। बताया कि वह एक सेठ के घर में काम करते थे। वहां वह उन्हें लाठी से मारता था। जिस वजह से वह वहां से सवा लाख रुपये चोरी करके ले आए हैं। अगर वह सवा लाख लेकर अपने 25 हजार उसे दे दे तो पुलिस उन नोटों के नंबर नहीं पकड़ पाएगी। इससे वह उनके बहकावे में आ गया। वह उसे तहसील आवास के गेट तक ले गए। वहां पर उसे एक पोटली दे दी और उसके 25 हजार रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
इधर, बैंक के पास पहुंचकर उसने पोटली खोली तो उसमें कागज भरे हुए थे। यह बात उसने अपनी पत्नी को बताई तो वह बिलख पड़ी। हालत यह रही कि टप्पेबाजों ने जब अधेड़ को बहकाया तो उसी दौरान वहां एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी लेकिन उसे पता ही नहीं चल सका। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी है।