{"_id":"5d3c9d368ebc3e6d216fdea6","slug":"by-breck-jaam-train-became-late-2-hours-pratapgarh-news-ald2506486145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का ब्रेक जाम होने से दो घंटे बाधित रहा प्रतापगढ़-बनारस रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का ब्रेक जाम होने से दो घंटे बाधित रहा प्रतापगढ़-बनारस रेल मार्ग
विज्ञापन
मालगाड़ी का ब्रेक जाम होने से दो घंटे बाधित रहा लखनऊ-बनारस रेलमार्ग
पृथ्वीगंज में दो घंटे खड़ी रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़-बनारस रेलमार्ग पर मालगाड़ी का ब्रेक जाम होने के कारण दो घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। इससे बनारस से दिल्ली जाने वाली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट तक पृथ्वीगंज स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
रेलवे पटरी पर गिट्टी गिराने वाली एक मालगाड़ी अपराह्न 3.45 बजे जंघई के लिए रवाना हुई। प्रतापगढ़-पृथ्वीगंज स्टेशन के बीच दो बार मालगाड़ी का ब्रेक जाम हो गया। 4.10 बजे बनारस से चलकर दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पृथ्वीगंज स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रोक दिया। दो घंटे तक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पृथ्वीगंज स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्री काफी परेशान रहे।