फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Buses will run for Varanasi and Bijethuadham

Pratapgarh News: वाराणसी और बिजेथुआधाम के लिए चलेंगी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Buses will run for Varanasi and Bijethuadham
परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रतापगढ़ से वाराणसी, कमासिन और बिजेथुआधाम के लिए तीन बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इन बसों के संचालन से अयोध्या, कमासिन, जौनपुर, वाराणसी और ढकवा के रास्ते बिजेथुआधाम जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। डग्गामार वाहनों से सफर नहीं तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि पहली बस सुबह सात बजे मंगापुर से चलकर साढ़े सात बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। आठ बजे रवाना होगी। 930 बजे ढकवा, 10.50 बजे जौनपुर के रास्ते दोपहर साढ़े बारह बजे वाराणसी पहुंचेगी। पौने दो बजे वाराणसी से चलकर जौनपुर के रास्ते यह बस शाम पांच बजे ढकवा होते हुए रात सात बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद मंगापुर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरी बस सुबह 7.25 बजे बिजेथुआधाम से चलकर ढकवा के रास्ते सुबह साढ़े नौ बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। दस मिनट के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। दोपहर 12.40 बजे प्रयाग से चलकर दोपहर 2.40 बजे प्रतापगढ़ के रास्ते रात्रि शाम छह बजे बिजेथुआधाम पहुंचेगी। दस मिनट के ठहराव के बाद सूरापुर होते हुए शाम साढ़े छह बजे कादीपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम रवींद्र सिंह ने कहा कि इसके अलावा एक बस सुबह आठ बजे कमासिन से लेकर सवा नौ बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। 15 मिनट के बाद प्रतापगढ़ से चलकर यह बस दोपहर साढ़े 12 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed