फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   buses will run for locknow delhi prayagraj from 8 am today

दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज के लिए आज सुबह आठ बजे से दौड़ेगी बसें

Mon, 01 Jun 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
buses will run for locknow delhi prayagraj from 8 am today
69 दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार से दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज के लिए सुबह आठ बजे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि प्राइवेट बसों, ई-रिक्शा और टेंपों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। रोडवेज बसों में सीट के बराबर सवारियां बैठाई जाएंगी। बगैर मॉस्क के कोई भी व्यक्ति यात्रा नहीं कर सके गा। बसों को लगातार सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

आवागमन सामान्य करने के लिए सोमवार से परिवहन निगम की बसों का संचालन प्रारंभ हो रहा है। मुख्यालय से जारी गाइड लाइन के अनुसार अब बसों पर 31 सवारियों को लेकर चलने के प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है। बस में जितनी सीट होगी, उतनी सवारियां बैठ सकेंगी। एक जून से चलने वाली बसों का किराया भी पुराना ही रहेगा। रविवार की शाम आदेश आने पर डिपो में बसों के संचालन को लेकर तैयारियां होती रहीं। इधर, एआरटीओ सुशील मिश्र ने बताया कि प्राइवेट बसों, ई-रिक्शा और टेंपो पर प्रतिबंध जारी रहेगा। अगर कोई प्राइवेट बस चलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अभी प्राइवेट वाहनों के संचालन के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed