{"_id":"6a690f2fedf087081e00d9ab","slug":"buses-to-run-to-shiva-temples-the-path-of-faith-made-easier-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173988-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शिवालयों के लिए चलेंगी बसें, आसान होगी आस्था की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शिवालयों के लिए चलेंगी बसें, आसान होगी आस्था की राह
विज्ञापन
इस बार शिवभक्तों की राह आसान रहेगी। प्रतापगढ़ डिपो के अफसरों ने सावन स्पेशल बसों के संचालन का निर्णय लिया है। ये बसें सावन के सोमवार को संचालित की जाएंगी। बाबा हौदेश्वरनाथ धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम, बेलखरनाथ धाम के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
वहीं, वाराणसी के लिए भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे भक्तों का सफर आसान होगा। 30 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। जलाभिषेक, दर्शन- पूजन के लिए शिवभक्तों की भीड़ पौराणिक शिवालयों का रुख करेगी। जनपद से भारी संख्या में भक्तगण बाबा वैद्यनाथ धाम, वाराणसी, हरिद्वार, उज्जैन भी जाते हैं।
इसके अलावा जनपद के पौराणिक बाबा बेलखरनाथ धाम, घुइसरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ, देवघाट स्थित बाबा बालुकेश्वरनाथ धाम भी भक्तगण कांवड़ लेकर एवं दर्शन- पूजन एवं जलाभिषेक के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ डिपो ने इन रूटों पर बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। सावन स्पेशल बसों का संचालन विशेष रूप से सोमवार के एक दिन पहले व सोमवार के दिन विशेष रूप से किया जाएगा। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि भक्तों की भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार की गई है।