फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bus collapse due to steering failure

स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 23 Jul 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
bus collapse due to steering failure
महेशगंज के शोभई क पुरवा में अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराने के बाद दहशत में खड़े बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई बस, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन

35 सीटर बस में सवार थे 70 बच्चे, मची चीखपुकार, ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। घर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद वह चीखने लगे। आसपास के लोंगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उन्हें दूसरे वाहन से स्कूल ले जाया गया। 35 सीटर बस में 70 बच्चों को बैठाया गया था।

महेशगंज थाना क्षेत्र के मालाधर छत्ता स्थित बैजनाथ पटेल पब्लिक स्कूल की बस सोमवार को घर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। शोभयी का पुरवा के पास अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस पेड़ से टकरा गई। टक्कर होने पर बच्चे सहम गए और चीखने लगे। इस दौरान गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बस से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों विद्यालय में सूचना दी गई। हादसे के बाद बच्चे घंटे भर तक दूसरे साधन के इंतजार में इधर-उधर टहलते रहे। 35 सीटर बस में करीब 70 बच्चे सवार थे। बाद में विद्यालय से दूसरा साधन पहुंचा और बच्चों को ले जाया गया।

महेशगंज के शोभई क पुरवा में स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कूल बस।

महेशगंज के शोभई क पुरवा में स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कूल बस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed