{"_id":"655e252ddeed672da707def4","slug":"bull-collides-with-unchahar-express-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-7871-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ऊंचाहार एक्सप्रेस से टकराया सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ऊंचाहार एक्सप्रेस से टकराया सांड़
Wed, 22 Nov 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
परियावां आउटर के समीप बुधवार सुबह 10.20 बजे ऊंचाहार एक्सप्रेस से एक सांड़ टकरा गया, जिसकी वजह चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। ट्रेन तकरीबन 20 मिनट तक खड़ी रही। अचानक ब्रेक के झटके से यात्री हादसे की आशंका से डर गए।
प्रयागराज-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर कानपुर से प्रयागराज जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218 डाउन) ट्रेन जैसे ही परियावां इंटर कॉलेज के सामने आउटर पर पहुंची तो उसके इंजन से सांड़ टकरा कर चौथे नंबर एसी टू बोगी में फंस गया। चालक ने वाकीटाकी के जरिये घटना की जानकारी गार्ड व परियावां स्टेशन मास्टर चेतन शुक्ल के साथ कंट्रोल रूम को दी।
किसी तरह गार्ड ने मलबा हटाकर ट्रेन आगे बढ़ाई। इस दौरान परियावां बाजार का रेलवे फाटक 35 सी बन्द होने गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मशक्कत के बाद सांड़ निकाला गया। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को धीरे-धीरे परियावां स्टेशन पहुंचाया। रेल अफसर बताते हैं कि संयोग अच्छा था कि ट्रेन की स्पीड कम थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -