{"_id":"05d8ec9937ab0a6ad38164a8018d0f0f","slug":"budura-administration-remains-depressed-rural-bridge-itself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन से निराश ग्रामीण खुद बना रहे बुढौरा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन से निराश ग्रामीण खुद बना रहे बुढौरा पुल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
महीनों से बुढ़ौरा कुम्भापुर के टूटे पुल से रास्ते की दिक्कत और प्रशासन की सुस्ती देख ग्रामीणों ने खुद जेसीबी मशीन से रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया। प्रशासन को तमाचा जड़ने वाले ग्रामीणों के इस हौसले की सराहना समूचे क्षेत्र में हो रही है। लोगों का मानना है कि इन ग्रामीणों से दूसरे गांव के लोगों को सीख लेनी चाहिए।
रानीगंज-पट्टी मार्ग के बुढ़ौरा कुम्भापुर के नाले पर बना पुल कई माह पहले टूट गया था। इसके बाद राहगीरों को आवागमन में कठिनाई होने लगी। प्रशासन इस समस्या को देखने के बजाय कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया। प्रशासन से मदद न मिलते देख ग्रामीणों ने रास्ता बनाने की कवायद खुद शुरू कर दी। शनिवार को दो दर्जन से अधिक ग्रामीण और ईंट भट्ठा संचालकों की पहल पर रास्ता बनाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई। दोपहर तक जेसीबी मशीन ने पुल के नीचे मिट्टी का एक कच्चा रास्ता बना दिया।
यह पुलिया बनने के बाद इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों का सफर आसान हो सकेगा। पुल टूटने के बाद यात्रियों को कितनी परेशानी हो रही है यह किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने देखना उचित नहीं समझा। इस रास्ते से पट्टी-रानीगंज का जो आवागमन बाधित था वह फिर से बहाल हो जाएगा।