फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bua's youth shot dead

Pratapgarh News: बुआ के घर रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bua's youth shot dead
रानीगंज के अमहटा में बुआ के घर रहने वाले शिवम सरोज की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर शव आंवले के बाग में फेंक दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

मानधाता के हरिहर रामपुर मझिगवां निवासी अशोक कुमार सरोज का 25 वर्षीय बेटा शिवम सरोज अपनी बुआ लालती के घर दो वर्ष से अमहटा में रहता था। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सरायभरत राय कस्बे में स्थित एक आंवले के बाग में मुंह के बल अज्ञात युवक का शव देख आसपास के लोग पहुंचे। पहले तो लोग उसे नशे में समझ रहे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। उसे सीधा करने पर गले के करीब खून देख पुलिस को शंका हुई। जैकेट हटाने पर गले के नीचे गोली मारने का निशान मिला। उसकी जेब से मोबाइल, आधार कार्ड व 13010 रुपये भी मिले। मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस उसकी बुआ से बातचीत कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि शव फेंकते समय किसी ने नहीं देखा लेकिन चार पहिया वाहन कुछ देर के लिए सड़क पर रुकी थी। दो बाइक सवार भी शव मिलने के पहले वहां रुके थे। कुछ देर में रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव मौके पर पहुंचे।
छानबीन के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने लगी। परिजनों से बातचीत कर हत्या की वजह का पता लगाने लगी। पुलिस रंजिश व आशनाई में हत्या की वजह तलाशती रही। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गहराई से छानबीन की जा रही है।


परिजनों में मची रही चीख पुकार
शिवम सरोज की गोली मारकर हत्या की खबर मिलने के बाद बुआ दिव्या रोती बिलखती रहीं। फूफा रमाशंकर घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो वे भी रोने बिलखने लगे। मृतक के पिता गांव में चाट का ठेला लगाते हैं। वह तीन भाइयों में मझला था। सबसे बड़ा अनिकेत मथुरा में रहकर नौकरी करता है। छोटा भाई सत्यम गांव में ही पढ़ाई करता है। गांव के युवक की हत्या की खबर मिलने पर प्रधान अफसाना बानो परिजनों को सांत्वना देती रहीं। मृतक मंगलवार सुबह ही बुआ के घर से निकला था। उसकी गोली मारकर हत्या किन लोगों ने की। यह परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस हत्यारोपियों की खोजबीन करने में मशक्कत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed