फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BSP leader lashed out at the government of the province

सूबे की सरकार पर बरसे बसपाई

Fri, 27 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 27 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
BSP leader lashed out at the government of the province
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली के बेसार निवासी छोटेलाल की मौत की खबर पर बसपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने सूबे की सरकार पर निशाना साधते हुए ध्वस्त कानून व्यवस्था की निंदा की।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। मृतक के परिजनों को दिलासा दिलाते हुए कहा कि बसपा के सभी साथी मृतक परिवार के साथ हैं। छोटेलाल की पीट-पीटकर हत्या की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहाकि सपा सरकार में हत्या, दुष्कर्म, मारपीट जैसी घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की गई।
विज्ञापन


सरकार के आगे पुलिस का इकबाल समाप्त हो चुका है। आज लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दलितों का मुकदमा थानों में नहीं लिखा जा रहा है। इस मौके पर मंडल क्वार्डिनेटर अश्वनी राणा, विनोद पांडेय, उमेश पासी, बसंतलाल, जियालाल, लालजी प्रजापति, सुरेश, राजेंद्र विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed