फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BSNL loses millions due to network failure

नेटवर्क फेल होने से बीएसएनएल को लाखों का नुकसान

Mon, 23 Jul 2018 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दूरभाष केंद्र की जली मशीन दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी। अफसरों व कर्मचारियों की इस लापरवाही से बीएसएनएल को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। खराबी दूर नहीं होने से तहसील क्षेत्र के दर्जनों वीटीएस व दूरभाष केंद्र शोपीस बने हुए हैं। हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की रात जोरदार बारिश हुई थी। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लालगंज उपखंड के दूरभाष केंद्र की मशीन जल गई। मशीन जल जाने से तहसील क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज व बीएसएनएल मोबाइल सेवा पूरी तरह ठप हो गई। पहले तो अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन जब उपभोक्ताओं ने नेटवर्क न आने की शिकायतें करनी शुरू कीं तब अफसरों की नींद टूटी। खराबी आने के दस घंटे बाद लालगंज दूरभाष केंद्र के मशीन की मरम्मत का काम शुरू किया गया। लेकिन शनिवार की बात तो दूर रविवार की शाम तक तहसील क्षेत्र के बीएसएनसल की सेवा कहीं भी बहाल नहीं हो सकी। खराबी दूर नहीं होने से तहसील क्षेत्र के लालगंज, सगरा सुदंरपुर, सांगीपुर, उदयपुर, रानीगंज कैथौला, धारूपुर, रामपुर बावली, भटनी आदि इलाके में लगे दर्जनों बीटीएस व दूरभाष केंद्र शोपीस बने रहे। वहीं सरकारी टेलीकाम कंपनी बीएसएनएल को लाखों रुपये के राजस्व की क्षति भी हुई है।  इस बावत अफसरों का फोन मिलाया गया तो बंद मिला। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार तक खराबी ठीक हो पाएगी।
विज्ञापन


चंद मिनट के बाद फिर ठप हो गया सांगीपुर वीटीएस
दो दिन से बंद सांगीपुर का वीटीएस किसी तरह रविवार को ठीक हुआ। लेकिन थोड़ी देर चलने के बाद ही बीएसएनएल का नेटवर्क भी धड़ाम हो गया। पहले तो बताया गया कि वीटीएस में आयी खराबी से समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन बाद में जानकारी हुई कि वीटीएस तो ठीक है, कहीं पर ओएफसी केबिल कट गई। रविवार को अवकाश होने के चलते लापरवाह कर्मचारियों ने केबिल जोड़ना भी जरूरी नहीं समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed