फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother was beaten to death with a stick, there was a dispute between the brothers over the partition of the a

प्रतापगढ़ : लाठी से पीटकर भाई को मार डाला, पैतृक घर के बंटवारे का भाइयों के बीच चल रहा था विवाद

Sat, 15 Jul 2023 10:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Brother was beaten to death with a stick, there was a dispute between the brothers over the partition of the a
मेवालाल पटेल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

कोतवाली के गुलाम चिश्ती का पुरवा में शुक्रवार की शाम एक भाई ने लाठी से पीट-पीटकर अपने ही भाई मेवालाल पटेल (55) की हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आरोपी की तलाश करने लगी। दूसरे दिन शनिवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। तनाव को देखते हुए घटनास्थल और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर मेवा लाल पटेल का अपने भाई बंशीलाल पटेल से पुराना विवाद है। शुक्रवार की शाम को भी मकान के बंटवारे के विवाद में कहासुनी हो रही थी। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बंशीलाल ने अपने भाई को लाठी से जमकर पीटा। जिससे उसके सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन

घटना से बदहवास हुए परिजन घायल मेवालाल को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। हत्या की जानकारी मिलने पर कुंडा कोतवाल कमलेश पाल, सीओ अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुट गए। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी भाई फरार है।

बेटी की शादी का सपना रह गया अधूरा

मृतक मेवालाल अपने बड़े बेटे अरुण पटेल व विजय की शादी कर चुका था। बेटी साधना की शादी करने के लिए वह रिश्ता तलाश रहा था। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। तभी साधना की शादी करने का उसका सपना पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed