फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother-in -law and asserts councilor

पार्षद भाभी हैं और अधिकार जताता है देवर

Tue, 17 Feb 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Brother-in -law and asserts councilor
इसे संकोच कहा जाए या सामाजिक बंधन। शहर की महिला पार्षद खुलकर अपने अधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रही हैं। उनकी जगह वार्ड से लेकर पालिका तक घर के पुरुष ही काम करते हैं। इंटर तक की शिक्षा ग्रहण करने वाली छाया श्रीवास्तव टक्करगंज वार्ड की पार्षद हैं। मगर काम उनके देवर ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ अज्जू देखते हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका से प्राप्त पार्षदों की सूची में उनके नाम के सामने उनका मोबाइल नंबर लिखा है। ‘अमर उजाला’ ने मंगलवार को टक्करगंज की पार्षद छाया श्रीवास्तव के उस नंबर पर फोन लगाया। घंटी गई तो सभासद के देवर अज्जू ने फोन उठाया और कहा कि वह आधे घंटे बाद मिलेंगे। पार्षद भाभी हैं। आधे घंटे बाद टीम उनके घर पहुंची तो पार्षद मौजूद थीं। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वार्ड में कई काम हुए हैं। पानी की समस्या बताते हुए उन्होंने हैंडपंपों को लगवाने का दावा किया। वार्ड में जा कर काम देखने की बात पूछी गई तो वे हंसते हुए बोलीं, हां जाते रहते हैं।
विज्ञापन


इतने में उनके देवर अज्जू भी आ गए तो वे चाय बनाने चली गईं। आने पर जब ये पूछा गया कि वार्ड में काम का कुछ प्रस्ताव वे बनाई हैं तो वह चुप हो गई। अज्जू ने कहा कि वार्ड में 1800 वोटर हैं, ये सबसे छोटा वार्ड है। हमारे पास कोई अधिकार तो है नहीं, जो हो सकता है उसे करते हैं। लोग आते हैं तो वे उन्हें निराश नहीं होने देते। टीम वहां से निकली और वार्ड के लोगों से मिली। वार्ड के लोगों ने बताया कि पार्षद स्वयं काम देखने नहीं आतीं। उनके देवर अज्जू ही सारा काम देखते हैं। नाम पूछा गया तो वे लोग बताने से मुकर गए। बोले जो सच है बता दिया अब नाम छाप कर क्या करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed