फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Broken silence, the beauty of schools returned

टूटा सन्नाटा, लौटी विद्यालयों की रौनक, अपने शिफ्ट के हिसाब से स्कूल पहुंचे छात्र

Tue, 17 Aug 2021 12:19 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Aug 2021 12:19 AM IST
सार

कोरोना संकट के चलते स्कूलों में छाया सन्नाटा सोमवार को बच्चों की चहलकदमी से टूट गया। सुबह सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी शिफ्ट के अनुसार विद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
Broken silence, the beauty of schools returned
लाकडाउन के बाद सोमवार को खुले एंजिल्स इंटर कालेज में पहुंची छात्राएं। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

कोरोना संकट के चलते स्कूलों में छाया सन्नाटा सोमवार को बच्चों की चहलकदमी से टूट गया। सुबह सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी शिफ्ट के अनुसार विद्यालय पहुंचे। पहले दिन प्रधानाचार्यों ने स्वयं गेट पर खड़े होकर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर लगाने के बाद बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


मार्च महीने के आखिर में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई थी। इससे स्कूल व कालेज बंद कर दिए गए। इसके बाद कोरोना का संक्रमण तेज हो गया। अप्रैल के बाद से अब साढ़े चार महीने बाद विद्यालय सोमवार को खुले। विद्यालयों में बच्चों के पहुंचने से स्कूलों की रौनक लौट आई। शहर के साकेत इंटर कालेज में पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे छात्राएं पहुुंचीं। गेट पर बकायदा थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज करने के बाद उन्हें क्लास में प्रवेश दिया गया। कोविड नियमों के बीच कक्षाएं संचालित हुईं। छात्राएं काफी उत्साहित रहीं।
विज्ञापन


हालांकि पहले दिन छात्राओं की संख्या कम रही। शहर के फुलवरिया स्थित न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राएं क्लास के दौरान उत्साहित दिखीं। कक्षा नौ से 12वीं तक क्लास का संचालन हुआ। प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने बताया कि पहले दिन बच्चों की संख्या कम थी। धीरे-धीरे बढ़ेगी। शहर के राजकीय इंटर कालेज में भी बच्चों ने क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी यही हाल रहा। पहले शिफ्ट व दूसरे शिफ्ट में छात्राओं की संख्या कम रही। कोहड़ौर क्षेत्र के श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज रामापुर में प्रथम पाली में लगभग सैकड़ों की संख्या में पठन-पाठन के लिए विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सोमवार को लाकडाउन के बाद खुला स्कूल साकेत गर्ल्स इंटर कालेज में पढ़ाई करती छात्राएं। संवाद

सोमवार को लाकडाउन के बाद खुला स्कूल साकेत गर्ल्स इंटर कालेज में पढ़ाई करती छात्राएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed