{"_id":"69b85a754c8699305d04b263","slug":"broken-canal-hard-work-goes-in-vain-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-162172-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टूटी नहर... मेहनत पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टूटी नहर... मेहनत पानी-पानी
विज्ञापन
बिहार के सिलावरपुर देवरपट्टी में टूटे शारदा सहायक नहर के बंधे को बनाता जेसीबी। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार ब्लॉक के देवरपट्टी से गुजरी शारदा सहायक नहर की पटरी सोमवार को पानी के अधिक बहाव के कारण टूट गई। जिस वजह से किसानों की सैकड़ों बीघे आलू, गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि पानी ओवरफ्लो होने से नहर की पटरी टूटी है।
किसानों की सूचना पर जिला प्रशासन और नहर विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से पटरी को बांधा गया। किसानों ने कहा कि चार महीने की मेहनत नहर टूटने से पानी-पानी हो गई है।
देवरपट्टी के किसानों के अनुसार भोर साढ़े चार बजे के करीब अचानक नहर की पटरी टूट गई। देखते ही देखते देवरपट्टी, फूलपुर, सिलावरपुर के सैकड़ों किसानों की गेहूं, सरसों और आलू की फसल डूब गई। मौके पर पहुंचे किसान फसल को पानी में डूबता देख परेशान हो गए।
विज्ञापन
शिकायत पर एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह मौके पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के अफसरों की मदद से नहर की पटरी बंधवाई। किसान उमाशंकर, रामसजीवन, विवेक, राज बहादुर, सालिकराम ,फूलचंद, जगदेव, भैयाराम ने बताया कि आलू, गेहूं और सरसों की फसल में पानी भर गया है। सबसे अधिक नुकसान आलू और सरसों को हुआ है। किसानों ने सरसों की कटाई करके खेतों में सूखने के लिए छोड़ रखा था। जो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
एसडीएम वाचस्पति सिंह ने बताया कि टूटी हुई पटरी को ठीक कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
फसलें जलमग्न, किसान परेशान
फूलपुर गांव के राम सजीवन ने बताया कि नहर की पटरी टूटने से उनकी दो बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। देवरपट्टी के दातादीन सरोज ने बताया कि उनकी दो बीघे आलू की फसल पानी में डूब गई है। फसल खराब होने सब चौपट हो गया। फूलपुर गांव के ही गुलाब चंद यादव ने बताया कि तीन बीघे सरसों को काटकर खेत में सूखने के लिए छोड़ा था। पानी भरने से पूरी सरसों भीगकर बर्बाद हो गई। ।