फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bridge built on Sai river damaged, danger of accident

सई नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bridge built on Sai river damaged, danger of accident
अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग स्थित बेल्हा देवी सई पुल पर क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शहर के बीचोबीच बना सई नदी का पुल एक्पेंशन ज्वाइंट (पुल के बीच पड़ने वाली लोहे की प्लेट) क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल से दिनभर सैकड़ों भारी और छोटे वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संबंधित विभाग जानकारी के बाद भी क्षतिग्रस्त ज्वाइंट की मरम्मत नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर बना पुल कई दशक पुराना होने के कारण जर्जर हो गया है। कई बार रेलिंग की मरम्मत कराई गई, लेकिन पुल के नीचे और ऊपर काम नहीं हो सका। इस कारण पुल के बीच पड़ने वाली लोहे की प्लेट खराब हो गई है। जिससे पुल के बीचोबीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जानकार बताते हैं कि पुल के एक्पेंशन ज्वाइंट पूरी तरह निष्क्रिय हो गए हैं। इसकी वजह से पुल पर दबाव पड़ रहा है। हाईवे पर बने इस पुल से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

पुल संकरा होने के कारण आए दिन जाम लग जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है। इस हाईवे से सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली और प्रयागराज समेत अन्य जनपदों के वाहन आते-जाते हैं। कई बार पुल पर बने गड्ढे में फंसकर लोग चोटिल भी हो चुके हैं। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से दिनोंदिन पुल क्षतिग्रस्त होता जा रहा है।

अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग स्थित बेल्हा देवी सई पुल पर क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट। संवाद

अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग स्थित बेल्हा देवी सई पुल पर क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed