फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brides are loving camera-friendly HD makeup

Pratapgarh News: दुल्हनों को रास आ रहा कैमरा फ्रैंडली एचडी मेकअप

Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Brides are loving camera-friendly HD makeup
शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों ने एडवांस में कैटरर्स से लेकर डीजे, फोटो शूट, होटल और ब्यूटी पार्लर बुक कराएं हैं। दुल्हन भी इस खास दिन पर परफेक्ट लुक पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। दुल्हनों को इस बार एचडी और कैमरा फ्रैंडली मेकअप पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

शादी का सीजन शुरू होने से महीनों पहले ही लोगों ने ब्यूटी पार्लरों में बुकिंग करा ली थी। ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के लिए खास ब्राइडल मेकअप पैकेज तैयार हैं। इनकी कीमत दस हजार से 40 हजार रुपये तक है। पार्लरों में एचडी मेकअप, एयर ब्रश, मैट, ग्लॉसी, पार्टी मेकअप, नेल आर्ट, हेयर स्पा, आईशैडो पैलेट, आई लाइनर, मस्कारा और स्किन ट्रीटमेंट खास पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्यूटीशियन मानसी सिंह ने बताया कि दुल्हनों की मांग के अनुसार पैकेज तैयार किए गए हैं, जिनमें प्री-ब्राइडल सर्विस, मेकअप, हेयर इस्टालिंग, फाउंडेशन, मेकअप और आउटडोर शूट मेकअप शामिल है। दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए बुकिंग तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हनें अब नेचुरल और एलिगेंट लुक चाहती हैं। इस बार शादी के सीजन में काफी अच्छा काम चलने की उम्मीद है। शबनम ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में पारंपरिक की जगह ब्राइडल मेकअप का चलन बढ़ा है। एचडी मेकअप कैमरा फ्रैंडली होता है, जो लाइटिंग में चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है।

एयर ब्रश मेकअप लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इस वजह से इसकी मांग ज्यादा रहती है। इसके अलावा दुल्हन एडवांस हेयर कट की मांग करती हैं। दुल्हन फोटो शूट और हल्दी व मेहंदी के लिए भी अलग-अलग लुक चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed