फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bridegroom goes from bycycle for dowry-free marriage

साइकिल से शादी रचाने चला दूल्हा, पीछे-पीछे बाराती

Thu, 27 Jun 2019 09:13 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
bridegroom goes from bycycle for dowry-free marriage
लालगंज के वर्मा नगर में दहेज मुक्त विवाह को निकली बारात में साइकिल पर दूल्हा। - फोटो : PRATAPGARH
घोड़ा न हाथी, साइकिल से
विज्ञापन

निकले दूल्हा और बराती
- लालगंज में आकर्षण का केंद्र बनी दहेज मुक्त व प्रदूषण रहित विवाह के लिए निकली बरात
- न कोई सजावट न कोई धूमधड़ाका, वाहनों का नहीं किया गया प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज कैथौला (प्रतापगढ़)। ऐसे दौर में जब शादियों में लोग लाखों करोड़ों रुपये फूंक रहे हैं, बरात निकालने के लिए गाड़ियों का लंबा काफिला होता है, तब लालगंज इलाके में बुधवार को दहेज रहित और प्रदूषण मुक्त विवाह के लिए साइकिल से निकली बरात लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई। न कोई तामझाम, न कोई वाहन, न शोर न धूमधड़ाका। आगे साइकिल पर दूल्हेराजा और पीछे-पीछे बराती। इस बरात को देखने के लिए लोगों का मजमा लगा रहा।

लालगंज के वर्मा नगर निवासी लल्लन पटेल के बेटे दुष्यंत की शादी रानीगंज अजगरा के डिहवा में पूर्णवासीलाल वर्मा की बेटी खुशबू के साथ तय थी। बुधवार को बरात निकली तो हर कोई बस देखता रह गया। बरात में न तो गाड़ियों का काफिला था और न ही कोई सजावट। बरातियों का हजूम भी दूर-दूर तक नहीं दिखाई दिया। दूल्हा साइकिल से आगे चल रहा था तो पीछे परिजन व कुछ नजदीकी रिश्तेदार थे। प्रदूषण न हो इसके लिए वाहनों का प्रयोग नहीं हुआ। सभी साइकिल से ही रवाना हुए। दहेज मुक्त व प्रदूषण रहित बरात जिधर से निकली, लोग उसको उत्सुकतावश देखते रहते। बरातियों ने बताया कि दहेज मुक्त विवाह के लिए कन्या पक्ष को बताया गया था। इसके लिए उन्हें भी कोई समस्या नहीं थी। सादगी के साथ विवाह करके दुल्हन को घर लाया जाएगा। इसके बाद घर पर ही गुरुवार को परिचितों व ग्रामीणों को भोज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed