फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bride reached Jirgapur amidst grief

गम के बीच दुल्हन पहुंची जिरगापुर

Fri, 27 Nov 2020 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bride reached Jirgapur amidst grief
कुंडा के जिरगापुर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राजा भैया। - फोटो : PRATAPGARH
गम और तकलीफों के बीच बेहद सादगी से दुल्हन को घर ले आया गया। हादसे में 14 बरातियों की मौत होने पर शादी के बाद की अन्य रस्में रोक दी गई थीं।
विज्ञापन

कुंडा के जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की बारात 19 नवंबर को नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मदपुर गई थी।
रात में तीन बोलेरो से बराती घर लौट रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज का इनारा के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई थी। हादसे में बोलेरो में सवार 14 बरातियों की मौत हो गई थी।
मौत की सूचना शादी वाले घर में पहुंची तो वहां भी कोहराम मच गया। किसी तरह से शादी की रस्म निभाकर रात में ही सभी कुंडा पहुंच गए। इसके बाद लड़की के परिजनों में भी तमाम तरह की आशंकाएं थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संतलाल तीन चार लोगों के साथ शेखमोहम्मदपुर पहुंचे और अपनी बहू को सादगी के साथ घर ले आए। बताया गया कि परिवार में ही मौत होने के चलते क्रिया कर्म के बाद एक वर्ष तक शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे। इसके चलते क्रियाकर्म के पहले ही बहू को ले आया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में 14 लोगों की मौत ने कर दिया स्तब्ध : राजाभैया
बरात से लौट रही गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत कुंडा के लिए सदमा है। इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कुंडा रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने क्षेत्र के जिरगापुर गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी को तकलीफ पहुंची है। एक साथ इतनी लाशें देखकर सभी का दिल दहल गया।

उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मिलने वाली राहत राशि को दो लाख से पांच लाख रुपये करवाने की सिफारिश करने की बात कही। इसके साथ ही शासन से मिलने वाली योजनाओं में भी अपना सहयोग देने की बात कही। इस दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, विनोद यादव, ध्यानी सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed