फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bride groom side beaten by women

दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे को पीटा

Fri, 20 Feb 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय के बाहर कोर्ट मैरिज करने आए भावी दूल्हे ने साले को चाटा जड़ दिया। बस इससे नाराज दुल्हन के साथ आईं महिलाओं ने दूल्हे को भी पीट दिया। इससे हंगामा होने लगा। एनआईसी कार्यालय के बाहर मौजूद एसपी के सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र की युवती और जेठवारा थाना क्षेत्र के एक युवक का विवाह परिजनों ने तय किया। जून माह में शादी होनी थी। सगाई के बाद युवक और युवती मोबाइल पर बात करने लगे। दोनों इस कदर बेकरार हुए कि शादी जल्दी करने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने लगे। उनकी बेकरारी देख परिजनों ने 20 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया। तय समय पर युवक व युवती पक्ष के लोग कचहरी पहुंचे।
विज्ञापन


 एनआईसी कार्यालय के सामने युवक-युवती के परिजन आपस में बात करने लगे। अचानक किसी बात से नाराज होकर भावी दूल्हे ने अपने होने वाले साले को चांटा जड़ दिया। यह देख युवती के साथ आईं महिलाओं ने विरोध करते हुए उसे भी दो चार हाथ रसीद कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। एनआईसी कार्यालय में बैठे एसपी बलिकरन सिंह यादव व एएसपी तारिक मोहम्मद के सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा शांत कराया और उन लोगों को वहां से जाने को कहा लेकिन वे शोर शराबा करते रहे। इस बीच सिविल लाइन पुलिस चौकी से चीता मोबाइल पहुंची और उन लोगों को फटकार कर भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी राम नरेश ने कहाकि मामूली बात को लेकर भावी दूल्हे और साले के बीच कहासुनी होने लगी और दूल्हा तैश में आ गया। सात जन्मों का रिश्ता निभाने की कसम खाने वाले युवक-युवती का होने जा रहा नाता महज सात मिनट में ही बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed